केन्या में चीनी की कीमतों में आयी गिरावट

नैरोबी : चीनी की कीमत में एक महीने के भीतर 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। 50 किलोग्राम के बैग के लिए थोक चीनी की कीमत Sh5,500 से घटकर Sh4,700 हो गई। इसके बाद, एक्स-फैक्ट्री की कीमतें 50 किलोग्राम के बैग के लिए Sh5,100 से घटकर Sh4,100 हो गई हैं, यह एक संकेत है कि, बाजार में सामान्य आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।

चीनी निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि, बाजार ने किसी भी हस्तक्षेप के बिना खुद को सही किया। उन्होंने कहा की, बाजार में शायद ऐसे लोग थे जो आयात पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद चीनी की जमाखोरी कर रहे थे, लेकिन जब उन्हें महसूस हुआ की अब चीनी आपूर्ति सामान्य होने वाली है, उन्होंने अपने चीनी स्टॉक को बाजार में जारी करने का विकल्प चुना।

चीनी निदेशालय ने कहा था कि, बाजार में चीनी आपूर्ति में अप्रत्याशित रुकावट निर्माण हुई थी और वे यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे है कि मूल्य में तेजी से वृद्धि क्यों हुई। कृषि कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या ने एक महीने पहले चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था और मौजूदा आयात के सभी परमिटों को रद्द कर दिया था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here