2021-22 सीजन: ISMA द्वारा जारी चीनी उत्पादन रिपोर्ट

नई दिल्ली : इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार, वर्तमान 2021-22 सीजन में 15 नवंबर 2021 तक 20.90 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले साल 15 नवंबर 2020 को 16.82 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। पिछले साल 15 नवंबर 2020 को 289 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थी, जबकि इस साल 15 नवंबर 2021 तक 308 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 के तीसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश के कारण चालू सीजन में पेराई सीजन में कुछ दिनों की देरी हो गई। वर्तमान में, 74 चीनी मिलों ने इस सीजन के लिए अपना पेराई कार्य शुरू कर दिया है और उन्होंने 15 नवंबर 2021 तक 2.88 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल इसी अवधि में 76 मिलें चालू थीं और उन्होंने 15 नवंबर 2020 तक 4 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

दूसरी ओर, अन्य दो प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में पेराई सत्र अक्टूबर 2021 के दूसरे सप्ताह में अच्छी तरह से शुरू हो गया। महाराष्ट्र में, 134 चीनी मिलों ने 15 नवंबर 2021 तक अपना पेराई कार्य शुरू कर दिया है और 8.91 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, पिछले सीजन में 120 मिलों ने इसी तारीख को 6 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। कर्नाटक में 15 नवंबर 2021 को 63 चीनी मिलें शुरू हो गई है और 7.62 लाख टन का उत्पादन किया है। पिछले साल इसी तारीख तक 60 मिलों ने 5.66 लाख टन का उत्पादन किया था। गुजरात में 14 चीनी मिलों ने 15 नवंबर 2021 को पेराई कर रही थीं और उन्होंने 75,000 टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल 15 नवंबर 2020 को 14 मिलें चालू थीं और उन्होंने 80,000 टन चीनी का उत्पादन किया था।

उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे शेष राज्यों में, लगभग 23 मिलों ने अपना पेराई कार्य शुरू कर दिया है और उन्होंने 15 नवंबर 2021 तक कुल मिलाकर 74,000 टन चीनी का उत्पादन किया है। बंदरगाह सूचना और बाजार रिपोर्टों के अनुसार, अब तक चीनी के निर्यात के लिए लगभग 25 लाख टन अनुबंध किए जा चुके हैं। इसमें से करीब 2.7 लाख टन चीनी का अक्टूबर में निर्यात किया गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1.96 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था। नवंबर 2021 में निर्यात किए जाने के लिए 2 लाख टन से अधिक चीनी पाइपलाइन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here