महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार

कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में सबसे आगे है। और साथ ही विभाग ने 10 प्रतिशत से ज्यादा चीनी रिकवरी हासिल कर ली है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 28 दिसंबर, 2023 तक कोल्हापुर विभाग में 84.88 लाख क्विंटल (8.48 लाख टन) चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 84.11 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 10.09 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें शुरू है, जिसमे 24 सहकारी और 13 निजी चीनी मिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 195 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 96 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 402.84 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 356.18 लाख क्विंटल (35.61 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.84 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 201 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 478.94 लाख टन गन्ना पेराई कर 446.57 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here