नांदेड़ विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के करीब

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र अंतिम चरम में आ चुकी है। राज्य में अब तक 03 मई, 2021 तक 173 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

नांदेड़ विभाग में कुल 26 मिलें है जिसमे से 25 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। नांदेड़ विभाग में 94.28 लाख टन गन्ना पेराई कर 93.97 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया। यहाँ चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के करीब है। फिलहाल नांदेड़ विभाग में अब तक चीनी रिकवरी 9.97 प्रतिशत दर्ज की गई है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 03 मई, 2021 तक 190 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 1009.11 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1058.86 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.49 प्रतिशत है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिल बंद हो चुकी है। पुणे विभाग में 28 मिले बंद हुई है। अहमदनगर में 19 और औरंगाबाद में 17 चीनी मिलें बंद हुई है। अमरावती और नागपुर विभागों में 2-2 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here