मुजफ्फरनगर में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा, गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने की उम्मीद

मुजफ्फरनगर : जिले में अगले पेराई सीजन के लिए गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इस साल जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल तीन प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। आपको बता दे की, जिले में 15 अप्रैल से 15 जून तक सर्वे का अभियान चल रहा था। गन्ना विभाग के 90 पर्यवेक्षक और चीनी मिलों के 273 पर्यवेक्षकों ने सर्वे में हिस्सा लिया था।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सर्वे पूरा हो गया है और तीन दिन बाद सर्वे की रिपोर्ट आएगी। पिछले साल के सर्वे के मुताबिक, जनपद में इस समय लगभग 85 प्रतिशत भूमि पर गन्ने की खेती हो रही है। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि, सभी चीनी मिल क्षेत्रों में यह सर्वे हुआ है। सर्वे के दौरान गन्ना विभाग और चीनी मिल दोनों के पर्यवेक्षक मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here