मुजफ्फरनगर में गन्ने का रकबा बढ़ा

मुजफ्फरनगर : पिछलें कुछ सालों से उत्तर प्रदेश में रिकार्ड गन्ना और चीनी उत्पादन हो रहा है। उत्तर प्रदर्श को देश का नंबर वन चीनी उत्पादक बनाने में मुजफ्फरनगर जिले का बड़ा योगदान रहा है। जिले में गन्ना उत्पादक क्षेत्र 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गया है। किसानों की गन्ने की खेती में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी के अनुसार, 2016-17 में गन्ने का रकबा 1,26,972 लाख हेक्टेयर था, जो जिले में 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गया है।

पेराई वर्ष 2017-18 में यह 1,31,954 लाख हेक्टेयर था। पेराई वर्ष 2018-19 में गन्ने की खेती का रकबा 1,39,221 लाख हेक्टेयर और 2019-20 में 1,47,029 लाख हेक्टेयर था। 2020-21 के पेराई वर्ष में यह 1,64,391 लाख हेक्टेयर और 2021-22 में 1,68,015 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। आपको बता दे की, पिछले पांच पेराई वर्षों के दौरान जिले में गन्ने की खेती के क्षेत्र में 40 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।इस बीच जिले की आठ चीनी मिलों ने 2021-22 सीजन के लिए पेराई की तैयारी शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here