किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा गन्ना क्लीनिक

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में गन्ना विभाग की ओर से गन्ना क्लीनिक और गन्ना निवेश वितरण केंद्र खोले गए है। गन्ना किसानों को अब गन्ने की खेती से संबंधित सभी जानकारी गन्ना क्लीनिक में मिलेगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों को नजदीकी समितियों अथवा चीनी मिल के गेट पर ही गन्ने की बीमारी, उपज व अन्य जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। अमरोहा जिले में 11 जगह यह केंद्र खोले गए है।

जनपद भर में 97705 हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती की जाती है। गन्ना विभाग ने किसानों की समस्याओं एवं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही गन्ना क्लीनिक सक्रिय किए है। गन्ना क्लीनिक पर किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के टिप्स, मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी,  बीज एवं भूमि शोधन के लाभ, गन्ने की फसलों के रोगों की पहचान, लक्षण एवं कीटनाशक दवाओं के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। यही नहीं गन्ना क्लीनिक पर विभागीय योजनाओं, गन्ने की उन्नतशील प्रजाति, बीज उपलब्धता, गन्ने की खेती के लिए प्रचलित विधि आदि के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।तीन गन्ना क्लीनिक तीनों शुगर मिल मंडी धनौरा, हसनपुर एवं चंदनपुर के गेट पर खोले गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here