तमिलनाडु: बुरेवी चक्रवात के कारण गन्ना फसल हुआ क्षतिग्रस्त

चेन्नई: निवार चक्रवात के बाद तमिलनाडु में बुरेवी चक्रवात ने खर बरपाया है। जिसके कारण गन्ना समेत अन्य कई फसलें काफी क्षतिग्रस्त हुई है। चक्रवात बुरेवी अब कमजोर होने की उम्मीद है। 3 दिसंबर से पंबन क्षेत्र में पिछले कई घंटों से चक्रवात स्थिर बना हुआ है, और डेल्टा जिलों और पश्चिमी घाट में लगातार बारिश हुई है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जिले में भी पिछले 24 घंटों में भारी बारिश जारी रही। कुड्डालोर जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की चौदह टीमों को विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

चक्रवात के कारण तिरुवरूर जिले में धान की फसल और गन्ने को काफी नुकसान पहुंचा है। चेन्नई सहित राज्य के उत्तरी भाग के कई जिलों में भी बारिश हुई है। रामनाथपुरम और विझुपुरम सहित तटीय गांवों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी नुकसान पहुंचा। कुड्डालोर जिले में 35,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here