महाराष्ट्र: नागपुर विभाग की सारे चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई अभी भी जारी

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में कई विभाग की चीनी मिलों ने अपना गन्ना पेराई बंद करना शुरू कर दिया है वही दूसरी ओर नागपुर विभाग की चीनी मिलें अभी भी चल रही है। नागपुर विभाग में कुल 3 चीनी मिलों ने इस पेराई सीजन में भाग लिया है। चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मार्च, 2020 तक नागपुर विभाग में 3.93 लाख टन गन्ना पेराई किया गया है और 9.73 चीनी रिकवरी के हिसाब से 3.82 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

अगर राज्य की बात करे तो, 12 मार्च, 2020 तक 50 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है। जिसमे से 14 औरंगाबाद, 9 अहमदनगर, 8 सोलापर, 5 पुणे, 8 कोल्हापुर, 4 नादेड और 2 अमरावती की चीनी मिलें शामिल है। फ़िलहाल अब तक चीनी मिलों ने 497.52 लाख टन गन्ना पेराई करके के 11.14 चीनी रिकवरी के हिसाब से 554.35 लाख क्विंटल, यानी लगभग 55.43 लाख टन चीनी उत्पादन किया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here