गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री को दी प्रदर्शन की चेतावनी…

अम्बाला : गन्ना बकाया भुगतान की समस्या केवल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक सिमित नही रही है, इसकी चपेट में हरियाणा के किसान भी झुलस रहे है। बार बार आंदोलन के बावजूद चीनी मिलें भुगतान में विफ़ल रही है, इसीलिए अब किसान संघठनों ने और आक्रामक रवैया अपनाया है। बकाया पेमेंट न होने पर मुख्यमंत्री के अम्बाला आगमन पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

गन्ने की 100 करोड़ की बकाया पेमेंट को लेकर भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट और रतन सिंह मान गुट ने एसडीएम से मुलाकात की। चढ़ूनी गुट ने 22 अगस्त को रोड जाम करने और मान गुट ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसानों को पिछले 100 करोड़ और आने वाले सीजन के 300 करोड़ की चिंता सता रही है। मान गुट ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण किसान बैकफुट पर आ गया है। यदि सरकार चाहती तो किसान का पैसा आज तक मिल के पास बकाया नहीं रहता।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here