गन्ना खरीद मूल्य 450 रुपये क्विंटल किया जाना चाहिए : भाकियू किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा

मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने इस सीजन में गन्ना खरीद मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने की मांग की है। संगठन के बैनर तले किसानों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में यूनियन के पदाधिकारियों ने बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, जिले में लगाए जा रहे विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाने, गाँव बागोवाली में तालाबों से अवैध कब्जा हटाने समेत अन्य कई मांगे की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here