सुपरफास्ट गन्ना मजदूर! एक दिन में 16 टन गन्ने की कटाई….

सांगली : वालवा तालुका के कुंडलवाड़ी में एक गन्ना मजदूर ने एक दिन में रिकॉर्ड गन्ना कटाई का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गन्ना काटने वाले मजदूर ने एक दिन में रिकॉर्ड 16 टन गन्ने की कटाई की है। रिकॉर्ड गन्ना कटाई करने वाले मजदूर का नाम ईश्वर रामचंद्र सांगोलकर हैं। उल्लेखनीय है कि जिस दिन ईश्वर ने गन्ने की कटाई का यह पराक्रमी कारनामा किया, उस दिन उन्होंने केवल दो बिस्कुट और चाय पि थी। ईश्वर के इस रिकॉर्ड की हर तरफ सराहना हो रही है और वारणा चीनी मिल के प्रशासन ने उनका अभिनंदन किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुंडलवाड़ी के संजय फाटक ने वारणा चीनी मिल के चालू पेराई सत्र के लिए गन्ने की आपूर्ति के लिए एक ट्रैक्टर का ठेका लिया है। इस ट्रैक्टर पर जत तालुका का गन्ना श्रमिकों का एक दल आया है। इस गन्ना श्रमिकों के समूह में ईश्वर सांगोलकर भी शामिल है। ऐसे देखा जाए तो एक गन्ना मजदूर एक दिन में सिर्फ दो टन गन्ना ही काट सकता है। हालांकि ईश्वर सांगोलकर एक दिन में 16 टन गन्ना काटने में कामयाब रहे हैं। अशोक सावंत के खेत में गन्ने की कटाई का रिकॉर्ड ईश्वर सांगोलकर ने बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here