कृषि कानूनों का विरोध: महाराष्ट्र में भी आंदोलन हुआ तेज; स्वाभिमानी शेतकारी संगठन हुई आक्रामक

कोल्हापुर: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज अब महाराष्ट्र में भी बुलंद हो चुकी है। स्वाभिमानी शेतकारी संगठन भी मैदान में आ गई है और आक्रामक रुख अपना रही है। संगठन ने आज कोल्हापुर जिलाधिकारी कार्यालय में इसके खिलाफ मोर्चा निकला। जहा पर संगठन के संस्थापक राजू शेट्टी और पुलिस के बीच जोरदार कहासुनी भी हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तब तनावपूर्ण हो गया जब संगठन के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाने की कोशिश कर रहे थे। इसका पुलिस ने विरोध किया और संगठन के लोगो को रोकने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने अपने बल का प्रयोग करके राजू शेट्टी को वहा से हटाया। स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के सदस्यों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की और आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में विरोध प्रर्दशन तेज करने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले छह दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें डर है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और कृषि कॉरपोरेट घराने हावी हो जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here