स्वराज इंडिया एग्रो का हैंड सैनिटाइजर जल्द ही सस्ते दामों में होगा बाजार में उपलब्ध

सातारा : चीनी मंडी

स्वराज इंडिया एग्रो लिमिटेड द्वारा संचालित लोकनेते हिंदुराव नाइक निंबालकर चीनी मिल द्वारा हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू किया गया है। कुमारी ताराराजे रणजीतसिंह नाइक निंबालकर और स्वराज कंपनी के महाप्रबंधक शेख जिलानी, मिल के चिफ इंजिनिअर प्रफुल्ल चव्हाण, डिस्टलरी मैनेजर नंदकुमार पाटिल, रोहित नागटीले, श्रीमती उषा घाडगे, श्रीमती अपर्णा मैडम और एचआर विभाग के प्रमुख दादा जगदाले और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कुमारी ताराराजे

कोरोना जैसे घातक वायरस से लोगों को बचाने के लिए, स्वराज एग्रो ने अपने डिस्टिलरी से हैंड सेनिटाइज़र उत्पादन शुरू किया है। यह सैनिटाइजर जल्द ही बाजार में सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा।

आपको बता दे, सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन जोरो शोरो से हो रहा है। इसके लिए श्रमिक दिन रात काम कर रहे है। आज देश संकट में है और कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए हैंड सैनिटाइजर की जरुरत है, जो इसे फैलने में रोकने में मदद करेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here