तेलंगाना: चीनी मिल कर्मचारियों का धरना आंदोलन…

संगारेड्डी : भारतीय किसान संघ (BKS) के नेतृत्व में, गणपति मिल के कर्मचारियों ने बुधवार को मजदूरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में अतिरिक्त कलेक्टर की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रबंधन और कर्मचारियों से इस समस्या का समाधान निकालने और मिल में गन्ना पेराई शुरू करने के निर्देश दिया गया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। समस्या का समाधान निकलने के बाद गन्ना पेराई भी सुचारू रूप से शुरू करने को कहा गया।

आपको बता दे चीनी मिलों ने राज्य में पेराई सत्र शुरू कर दिया है और चीनी उत्पादन में जुट गए है। मिल कर्मचारियों की नारजगी पेराई के काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here