नई दिल्ली: राज्यसभा ने मंगलवार को ध्वनि मत से आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक पारित किया। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे -पाटिल ने सदन को आश्वस्त किया कि, विधेयक किसानों और उपभोक्ताओं के हित में है। उन्होंने कहा की, मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि, नया कानून देश के किसानों और उपभोक्ताओं के लिए भी लाभदायक है। किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य है, और यह विधेयक इसे पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा की, देश में आपूर्ति श्रृंखला, भंडारण के साथ और मुद्दों की समस्या थी। आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक आपूर्ति श्रृंखला में शामिल लोगों को लाभकारी साबित होगा। इस कानून से खेती के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, बाढ़, सूखे जैसी असाधारण परिस्थितियों के मामले में अब स्टॉक सीमा की शर्तें लागू की जाएंगी। निचले सदन द्वारा पिछले सप्ताह पहले इस विधेयक को मंजूरी दी गई थी। राज्यसभा में कई विपक्षी सदस्यों के विरोध बीच विधेयक को पारित किया गया।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.