आने वाले दिनों में देवरिया की बंद चीनी मिलें शुरू करने का आश्वासन

देवरिया, उत्तर प्रदेश: देवरिया उपचुनाव में बंद पड़ी चीनी मिलों का मुद्दा काफी गरमाया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वाशन किया कि, बंद चीनी मिलों को उनकी पार्टी चालू कर रही है। उन्होंने सपा-बसपा को चीनी मिलें बंद होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। सपा-बसपा के कारण प्रदेश का विकास ठप होने का आरोप भी लगाया गया।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक उन्होनें दावा किया की, उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर विकास में तेजी आई। वह देवरिया सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मौर्य ने कहा कि जल्द ही देवरिया की बंद चीनी मिलें शुरू की जाएंगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here