केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होगा…

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। एक दिन पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। COVID-19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे।

ANI के मुताबिक, निचला सदन शाम चार बजे से नौ बजे तक और राज्यसभा में सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। हालांकि, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों का समय सुबह 11 बजे से होगा। संसद के बजट का पहला सत्र 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और बजट का दूसरा सत्र 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच, आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को दोपहर में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here