अप्रैल-अगस्त 2022 में कुल निर्यात (व्यापार और सेवाओं) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 19.7 प्रतिशत बढ़ा है

अगस्त 2022 में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त) 57.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.75 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अगस्त 2022 में कुल आयात 75.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33.15 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-अगस्त 2022 में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त) 311.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 19.72 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-अगस्त 2022 में कुल आयात 390.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 43.78 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

(Source: PIB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here