चीन में टाइफून डॉल्फिन ने मचाई तबाही, भारी बारिश और बाढ़ के बीच लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बीजिंग: शक्तिशाली टाइफून डॉल्फिन के चीन के पूर्वी तट पर पहुंचने के बाद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, सोमवार तक तटीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे तक फुजियान प्रांत में लगभग 1.68 लाख लोगों को भूमि और समुद्री क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, रविवार देर रात तक शंघाई में करीब 2.16 लाख लोगों को जोखिम वाले इलाकों से निकाला गया।

डॉल्फिन इस वर्ष का 13वां टाइफून है और चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) के अनुसार, इसने रविवार को झेजियांग प्रांत में दो बार तट से टकराया। हालांकि मौसम विभाग ने डॉल्फिन की तीव्रता घटाकर उष्णकटिबंधीय तूफान (ट्रॉपिकल स्टॉर्म) कर दी है, फिर भी बुधवार तक मूसलाधार बारिश, गंभीर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।प्रशासन ने सोमवार सुबह ब्लू टाइफून अलर्ट जारी करते हुए झेजियांग, जिआंगसू, हेनान और हेबेई सहित कई क्षेत्रों में लगातार भारी वर्षा, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, डॉल्फिन ने चीन पहुंचने से पहले करीब 6,000 किलोमीटर की यात्रा की, जिससे इसका जीवनकाल सामान्य टाइफून की तुलना में तीन गुना से अधिक लंबा रहा। मौसम विभाग ने बताया कि, गुरुवार से टाइफून के अवशेष उत्तर की ओर बढ़ेंगे और ठंडी हवाओं के साथ मिलकर बीजिंग, तियानजिन, हेबेई और लियाओनिंग क्षेत्रों में भारी वर्षा ला सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और छोटी एवं मध्यम नदियों में जलस्तर बढ़ने का खतरा काफी अधिक है। इसी के मद्देनजर बीजिंग के बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से लेवल-2 बाढ़ प्रतिक्रिया व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है। चीन पहुंचने से पहले टाइफून डॉल्फिन ने फिलीपींस, उत्तरी ताइवान और जापान के ओकिनावा द्वीप में भी भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ व्यापक प्रभाव डाला था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here