यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने चीनी मिलें खोलने का दिया आश्वासन

मेरठ: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभिनेत्री अर्चना गौतम को मेरठ के हस्तिनापुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। अर्चना नवंबर 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की थी कि, पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को देगी। कांग्रेस ने अर्चना समेत समाज के विभिन्न तबके की महिलाओं को टिकट दिया है। अर्चना गौतम ने कहा कि, वह किसानों के लिए काम करेंगी। यहां केवल एक चीनी मिल है और इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनका समय बचाने के लिए मैं और चीनी मिलें खोलूंगी।

10 फरवरी से सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और इस सूची में 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए, गौतम ने कहा कि अगर वह हस्तिनापुर सीट जीतती हैं, तो मुख्य ध्यान विकास कार्यों पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। हस्तिनापुर एक पर्यटन स्थल है और यहाँ बहुत सारे प्राचीन मंदिर हैं लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या के कारण लोग यहाँ नहीं आ पा रहे हैं। विधायक बनने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन बनाने की होगी। उन्होंने कहा कि ,अगर पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तो और पर्यटक आएंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here