चीनी मिल में पेराई बंद होने के बाद किया गया हंगामा…

रुद्रपुर, उत्तराखंड: तकनीकी खराबी के कारण किच्छा चीनी मिल में पेराई शुरू होने के दो घंटे बाद बंद हुई। मिल बंद होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिल कर चीनी मिल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया की, चीनी मिल प्रबंधन पर्याप्त गन्ना नहीं होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।

चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल ने कांग्रेसियों के आरोपों को खारिज करते हुये कहा चीनी मिल लगातार पेराई कर रही है। बुधवार रात गन्ना नहीं होने के कारण मिल को बंद किया गया था। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है की, यदि मिल प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला तो वह आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here