आवश्यक वस्तुओं की सूची में सैनिटाइजर को लाने का आग्रह किया गया

मुंबई: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि, जल्द ही राज्य सरकार द्वारा मास्क और सैनिटाइजर की कीमतों पर कैपिंग करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, टोपे ने कहा, हमने Covid – 19 परीक्षण की लागत को 2,200 रुपयों से घटाकर, 1,900 रूपयें कर दिया है। शुरू में, यह लागत 4,000 रूपयें थी। जल्द ही हम मास्क और सैनिटाइजर्स की कीमतों पर कैपिंग करने के लिए अधिसूचना जारी करेंगे।
हमने केंद्र से आवश्यक वस्तुओं की सूची में सैनिटाइटर और मास्क को लाने का आग्रह किया है, ताकि इनके दाम बढ़े नहीं।

उन्होंने कहा कि, उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ एक बैठक की और उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।

सरकार ने जुलाई महीने में फेस माक्स और हैंड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के दायरे से बाहर कर दिया था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here