उत्पादन बढ़ाने के लिए जीवाणु जैविक खाद का उपयोग जरूरी: कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे

पुणे: कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने कहा की, खेती से उत्पादन बढ़ाने के लिए जीवाणु जैविक उर्वरकों का उपयोग करना आवश्यक है। राजगंगा फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों के उद्घाटन समारोह में डॉ. दिवसे मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, कृषि को बनाए रखने और उत्पादन बढ़ाने के लिए जीवाणु जैविक उर्वरकों का उपयोग समय की मांग बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, कृषि व्यवसाय में सुधार और कृषि श्रृंखला को मजबूत करने के लिए जैविक उर्वरकों का उपयोग अनिवार्य है।

राज्य के पूर्व चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा कि, पारंपरिक खेती व्यवसाय में बदलाव लाना चाहिए और जैविक खादों का सही उपयोग कर उत्पादन बढ़ाना चाहिए।इससे किसानों की आय बढ़ाकर आर्थिक प्रगति करना संभव है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशोरराजे निंबाळकर ने अपने भाषण में कहा कि, राजगंगा फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है और उस खाद को आम किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राजगंगा समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेराम प्रभु घावटे ने कहा कि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बैक्टीरिया युक्त जैविक खाद का उत्पादन किया गया।उन्होंने कहा कि, प्रबंध निदेशक प्रसाद राजेराम घावटे ने इस पूरी यात्रा में मुझे बहुमूल्य सहयोग दिया है। राजेराम प्रभु घावटे ने कहा की, राजगंगा ग्रुप ने जनहित के सिद्धांत को अपनाया है और आगे भी अपनाता रहेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति प्रकाश धारीवाल, एनआईए (भारत सरकार) के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सहकारिता आयुक्त दीपक तावरे, जेके शुगर्स के सह-संस्थापक उप्पल शाह, दीपक फर्टिलाइजर्स के विजयराव पाटिल (सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष), विश्वराज महाडिक (अध्यक्ष- भीमा सहकारी चीनी फैक्ट्री) और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here