सोलापुर: युटोपियन और फॅबटेक मिल बनाएगी हैंड सैनिटाइजर

सोलापुर : चीनी मंडी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद, महाराष्ट्र में लगभग कई चीनी मिलों ने हैंड सैनिटाइजर निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन किया है, जिसके बाद बहुत मिलों को अनुमति भी दे दी गई है। सोलापुर जिले के दो मिलों को हैंड सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस मिल गया है। कोरोना वायरस पुरे देश में तेजी से फ़ैल रहा है, इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोग अपने हाथों को धोने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है। हैंड सैनिटाइजर से हाथ धोने से बैक्टेरिया नष्ट हो जाते है, इसलिए हैंड सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है।

सैनिटाइजर कि मांग में भारी वृद्धी के कारण बाजार में मंगलवेढा तालुका में हैंड सैनिटाइजर का काफी शोर्टेज है। जिसके चलते सोलापुर जिलाधिकारी मिलिंद शंभरकर ने मंगलवेढा के युटोपियन शुगर और फॅबटेक शुगर मिल को हैंड सैनिटाइजर निर्माण का लाइसेंस जारी किया है।

कोरोना वायरस के चपेट में विश्व समेत भारत भी आया है, और इसकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। देश में इसका असर महाराष्ट्र और केरल में बहुत ही ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here