उत्तर प्रदेश चीनी के बाद बना सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक राज्य

लखनऊ: देश के सर्वोच्च चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश ने देश में इथेनॉल के उच्चतम उत्पादक बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य में 2019-20 सीजन में 2 डिस्टिलरीज से 2020-21 सीजन में 20 डिस्टिलरीज हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी ने 126.1 करोड़ लीटर इथेनॉल का निर्माण किया। चीनी अधिशेष के मद्देनजर चीनी की कीमतों में गिरावट को रोकने की रणनीति जो अंततः किसानों को चीनी मिलों द्वारा भुगतान को प्रभावित करती है। जिसके चलते सरकार भी इथेनॉल के उत्पादन के लिए सीधे गन्ने के रस के इस्तेमाल पर जोर दे रही है।

सरकार ने कहा कि, पार्टी के सत्ता में आने पर 2017 में गन्ना मूल्य भुगतान एक बड़ा मुद्दा था। सरकार ने न केवल किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया बल्कि कम से कम 24 मिलों के आधुनिकीकरण और विस्तार का काम शुरू किया। गन्ना विभाग ने भी पिछले नौ महीनों में सेनिटाइज़र के उत्पादन के माध्यम से राजस्व में बढोत्तरी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here