उत्तर प्रदेश: गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी चर्चा

मुजफ्फरनगर: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर एकतरफ विपक्षी दल, किसान संघठन राज्य सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटे है, वहीं अब भाजपा किसान मोर्चा ने गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करने का आश्वाशन किसानों से किया है।

अमरउजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गाव सोंटा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि, भाजपा शासन में किसानों के हित सुरक्षित हैं। किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आने वाले पेराई सीजन के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करेगा।

आपको बता दे, पेराई सत्र शुरू होने से पहले कई किसान संगठन ने गन्ना मूल्य बढ़ने की मांग की है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here