गन्ने की खेती के लिए सस्ते किराए पर मिलेंगे जरूरी कृषि यंत्र

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है, अब इसी कड़ी में आगे सरकार द्वारा किसानों को सस्ते किराए पर जरूरी कृषि यंत्र मिल देने की योजना बनाई गई है। गन्ने के लघु और सीमांत किसानों के लिए मंडल की 15 गन्ना विकास समितियों ने कृषि यंत्रों के साथ ही ट्रैक्टर भी खरीद लिए हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मंडल में करीब 5.50 लाख किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं। किसानों को खेती के लिए कृषि यंत्रों की आवश्यकता होती है। किसान उपकरण किराए पर लेते हैं। किराया अधिक होने के चलते खेती की लागत बढ़ जाती है, और यही लागत कम करने के लिए गन्ना समितियों ने फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि यंत्र खरीदे हैं। इनमें मल्चर, ओपनर, छिड़काव के लिए स्प्रेयर टैंकर और पेड़ी प्रबंधन के लिए रैटून मैनेजमेंट डिवाइस आदि यंत्र शामिल है। इन कृषि यंत्रों को सस्ते किराए पर किसानों को दिया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here