उत्तराखंड: गन्ना मूल्य को लेकर विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार : उत्तराखंड के गन्ना किसानों का मुद्दा अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी गन्‍ना मूल्‍य बढाने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आप के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर गन्ने के दामों में बढ़ोत्तरी और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि, गन्ने के दाम नहीं बढ़ने से किसान आर्थिक मंदी का सामना कर रहे है। बढ़ती महंगाई से किसान परेशान है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सैनी, अनिल सती, संजय नारंग, पवन धीमान, अंकुर बागड़ी, खलील राणा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here