उत्तराखंड : उत्तम शुगर मिल्स लिब्बरहेडी का पेराई सत्र प्रारंभ

रुड़की : उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के पेराई सत्र का प्रारंभ हुआ। गन्ना समिति लिब्बरहेडी चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने किसान सुनील कुमार थीथकी की बैलगाड़ी के बैलों की पूजा कर प्रथम तौल के लिए फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। वहीं ट्रॉली कांटे पर विनोद कुमार उपाध्यक्ष गन्ना समिति लिब्बरहेडी और गन्ना राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कृषक जगपाल सिंह मन्नाखेडी की ट्रॉली के तौल के लिए फीता काटकर तौल शुरू करवाया। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएस लाम्बा ने क्षेत्र के सभी किसानों को बधाई दी।

सुशील राठी ने कहा, गन्ना किसानों का हित सर्वोपरि है। इस मौके पर गन्ना समिति संचालन मंडल के सदस्य अनुराग राठी, मोहित कुमार, राजवीर सिंह, पवन सैनी, सुनील कुमार, संजय ब्रजपाल, ब्रहमपाल सिंह, डॉ़ रामपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here