उत्तराखंड: गन्ना मूल्य को लेकर किसानों का प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड में गन्ना पेराई सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है, बावजूद इसके राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य तय नही किया है। जिसके चलते प्रदेश की राजनीति गरमा गई है, किसानों में भी नाराजगी है। गुस्साए किसानों ने डोईवाला चीनी मिल में धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चीनी मिल के गेट पर सांकेतिक उपवास पर बैठे। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

हरीश रावत ने कहा कि, बेमौसम बारिश के कारण किसानों को पहले से ही आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। राज्य सरकार भी किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गन्ना मूल्य तय न होने से किसानों में काफी गुस्सा है।उन्होंने चेतावनी दी है की, यदि जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा। इस दौरान मनोज नौटियाल, राजवीर सिंह खत्री सागर मनवाल, सुशील राठी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here