उत्तराखंड : हाथियों ने धान की पौध और गन्ना फसल का किया भारी नुकसान, किसानों में घबराहट

हरिद्वार : लालढांग क्षेत्र के नयागांव और रसूलपुर गोठ में जंगली हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात हाथियों ने नयागांव में धान की पौध को रौंदकर नष्ट कर दिया, जबकि रसूलपुर गोठ में गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। लगातार हो रहे फसल नुकसान से किसानों में दहशत के साथ-साथ नाराजगी भी बढ़ रही है।नयागांव के किसानों वसीम शाह, संदीप रावत, गोला और अब्दुल रहीम ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से हाथी लगातार गांव में पहुंच रहे हैं और धान की पौध को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार, बार-बार पौध नष्ट होने के कारण दोबारा रोपाई के लिए पौध की कमी हो गई है।

वहीं, रसूलपुर गोठ के किसान महबूब, सुदामा, याकूब, अय्यूब, नवीन बडोला और नसीम ने बताया कि क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा होने के कारण जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। शाम होते ही हाथी खेतों में पहुंच जाते हैं, जिससे किसानों के लिए फसलों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है। किसानों का आरोप है कि, कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से गश्त बढ़ाने या हाथियों को आबादी और खेतों में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। किसानों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और फसलों व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here