उत्तराखंड: बाजपुर मिल के पेराई की धीमी गति से किसान परेशान…

बाजपुर, उत्तर प्रदेश: चीनी मिल में गन्ना पेराई धीमी होने से गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। गन्ना लेकर आए किसान अपने वाहनों के साथ दो दिन से मिल परिसर में खड़े है। बुधवार को राष्ट्रीय सीमांत किसान यूनियन के अध्यक्ष केके शर्मा के नेतृत्व में किसान चीनी मिल में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया की, पेराई धीमी गति से होने के कारण गन्ना लेकर पहुंचे किसान वाहनों के साथ दो दिन से मिल में बैठे हैं। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे चीफ इंजीनियर विनीत जोशी और मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा को किसानों ने घेर लिया। किसानों ने दोनों अधिकारियों पर सवालों की बौछार की। किसानों ने कहा कि, अगर मिल की मरम्मत पूरी नहीं हुई है तो गन्ना आपूर्ति रोकनी चाहिए थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here