मंत्री ने चीनी मिल श्रमिकों की समस्याएं सुलझाने का दिया आश्वासन

काशीपुर: उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में गन्ना बकाया मामला काफी गंभीर है, और इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। चीनी मिल श्रमिकों की भी कई समस्याएं है। बकाया भुगतान मामले में प्रदेश के विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहें है, जिसके चलते राज्य सरकार गन्ना किसानों से बातचीत कर समस्याओं को हल करने की कोशिशों में जुटी है। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने चीनी मिल पहुंचकर श्रमिकों से समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, श्रमिक यूनियन ने मंत्री आर्य को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के साथ ही बाजपुर भी उनकी ही जिम्मेदारी है और किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। चीनी मिल की पांचो यूनियनों के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त मांग पत्र मंत्री आर्य को सौंपा। इसमें श्रमिकों के सामने आने वाली प्रमुख समस्याओं को रखा गया। मंत्री ने श्रमिकों की इन समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here