वियतनामी चीनी उत्पादकों का थाई फर्मों पर चीनी डंपिंग का आरोप…

हनोई: वियतनामी चीनी उत्पादकों के अनुसार थाई कंपनियां वियतनाम में चीनी डंप कर रही हैं और स्थानीय उद्योग को नुकसान पहुंचा रही हैं। वियतनाम गन्ना और चीनी संघ के महासचिव नगीन वान लो ने कहा की थाई सरकार ने अप्रैल में गन्ना किसानों को 325 मिलियन डॉलर के समर्थन पैकेज दिया है। हालांकि, ब्राजील ने इस पैकेज के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन को शिकायत दर्ज की थी कि थाईलैंड सरकार द्वारा दिया गया पैकेज अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के साथ असंगत है।

मार्च में थाई सरकार द्वारा जारी एक आदेश से संकेत मिलता कि यह घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिए उन्होंने आयात सीमित कर दी है। सस्ती थाई चीनी की वियतनामी कंपनियों और किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। कई वियतनामी गन्ना किसानों ने अपने गन्ने के क्षेत्र को कम कर दिया है, और कुछ ने नुकसान के कारण खेती छोड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here