पद्मश्री विट्ठलराव विखे-पाटिल सहकारी चीनी मिल का चुनाव निर्विरोध: 10 नए चेहरों को मौका…

अहमदनगर : चीनी मंडी पद्मश्री विट्ठलराव विखे-पाटिल सहकारी चीनी मिल का चुनाव निर्विरोध हुआ। 21 सदस्यों के नए निदेशक मंडल में राधाकृष्ण विखे-पाटिल के साथ 10 नए चेहरों को मौका दिया गया है। चुनाव के अंतिम दिन शेष 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिए, इसलिए यह चुनाव निर्विरोध हुआ। इस चुनाव में केवल विखे-पाटिल समर्थकों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, विपक्षी दल इस चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे। मिल के मार्गदर्शक तथा विधायक राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने नए निदेशक मंडल सूचि की घोषणा की।

नए निदेशक मंडल में कैलास तांबे (चिन्चपुर), डॉ. दिनकर गायकवाड (आश्वी खुर्द), ऐड. भानुदास तांबे (दाढ बुद्रुक), देवीचंद तांबे (दाढ बुद्रुक) ,विश्वास कडू (सात्रल ), उत्तम दिघे (धानोरे), दादासाहेब घोगरे (लोणी खुर्द), संजय आहेर (लोणी खुर्द), धनंजय दले (भगवतीपुर), स्वप्निल निबे (कोल्हार बुद्रुक), दत्तात्रय खर्डे (कोल्हार बुद्रुक), साहेबराव म्हस्के (बाभलेश्वर), सतीश ससाने (ममदापुर), संपत चितलकर (मांडवे), उज्वला घोलप (हनमंतगाव), संगीता खर्डे (भगवतीपुर), शांताराम जोरी (दाढ खुर्द), बाबु पलघदमल (सात्रल), सुभास अंतरे (सोनगाव), रामभाऊ भुसाल (उम्बरी) शामिल है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here