कैबिनेट में रखेंगे गन्ना भुगतान का मामला: मंत्री

जसपुर (उत्तराखंड) :कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने गन्ना किसानों को आश्वस्त किया की, वो गन्ना भुगतान मामले को कैबिनेट में रखेंगे। रविवार को देहरादून से जसपुर पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस वक़्त आयोजित बैठक में किसानों ने मंत्री सुबोध उनियाल को लंबित गन्ना भुगतान की जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री उनियाल ने कहा कि, गन्ना विभाग उनके पास नहीं है, लेकिन वह किसानों की मांग को कैबिनेट में उठायेंगे। हमारी सरकार गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट बैठक में लंबित गन्ना बकाया भुगतान समस्या के बारे में मुख्यमंत्री और गन्ना विभाग के मंत्री को अवगत कराया जायेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी गन्ना भुगतान का मुद्दा गरमाया हुआ।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here