पुरुषों से ज्यादा चीनी खाती हैं महिलाएं: सर्वे

नई दिल्ली : चीनी मंडी

एक सर्वेक्षण यह बात निकलकर सामने आई है की, महिलाए पुरूषों से ज्यादा चीनी सेवन करती है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रिय पोषण संस्थान (हैदराबाद) और आंतरराष्ट्रिय जीवन विदयान संस्थान द्वारा यह सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार महिलाएं एक दिन में लगभग 20.2 ग्राम चीनी का सेवन करती है, जबकि पुरुषों का प्रति दिन चीनी सेवन 18.7 ग्राम है। अध्ययन का अन्य महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह था की, भारत के मेट्रो शहरों में प्रतिदिन चीनी सेवन सबसे ज्यादा मुंबई और सबसे कम हैदराबाद में किया जाता है। अध्ययन में समुदाय द्वारा चीनी की खपत, साक्षरता का स्तर, व्यवसाय, गतिविधि की स्थिती और आहार सेवन मापा गया।

आंतरराष्ट्रिय जीवन विदयान संस्थान के अध्यक्ष प्रो. पी. के.सेठ के अनुसार, मुंबई और अहमदाबाद का औसत चीनी सेवन स्तर क्रमशः 26.3 और 25.9 ग्राम प्रतिदिनं है, जो दिल्ली (23.2), बेंगलुरु (19.3), कोलकाता (17.1) और चेन्नई (16.1) से बहुत ज्यादा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रिय पोषण संस्थान (हैदराबाद) और आंतरराष्ट्रिय जीवन विदयान संस्थान की यह पहली पहल है, जिसमे उन्होंने देश के प्रमुख 7 मेट्रो शहरों में शहरवासियों के चीनी सेवन की आदत की जानकारी मिलती है।

निष्कर्षों से यह भी पता चला है की, सभी मेट्रो शहरों में एडेड चीनी की औसत दैनिक खपत प्रतिदिन 19.5 ग्राम है। सर्वेक्षण में आयु समूहों द्वारा अतिरिक्त चीनी सेवन को भी मापा गया। सामान्य तौर पर वयस्क और बुजुर्ग लोग कम उम्र के लोगों के तुलना में थोड़ी अधिक चीनी सेवन करते है। वृद्ध वयस्कों में सबसे अधिक चीनी सेवन पाया गया था, 36 – 59 वर्ष आयु वर्ग प्रति दिन 20.5 ग्राम, उसके बाद बुजुर्ग (60 आयु से अधिक) 20.3 ग्राम प्रतिदिन चीनी सेवन करते है।किशोरों ने प्रतिदिन 19.9 ग्राम का उपभोग किया और युवा वयस्क (आयु 18-36 ) प्रतिदिन 19.4 ग्राम का उपभोग कर रहे थे, और लगभग उतना ही किशोरों का चीनी सेवन था। स्कूली बच्चे और प्री – स्कुल के बच्चे क्रमशः 17.6 और 15.6 ग्राम चीनी का सेवन करते नजर आए।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here