Global Biofuels Alliance से जगमगा उठी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा; देखें वीडियो

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन/UN Climate Conference (COP28) में ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (Global Biofuels Alliance/GBA) पर चर्चा की और दर्शाया की भारत इसमें कैसे तेजी से प्रगति कर रहा है।

सम्मेलन के दौरान कल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को ‘Global Biofuels Alliance’ से रोशन किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, चीनीमंडी ने आपको इससे पहले बताया था की सम्मेलन में भारत का फोकस Global Biofuels Alliance पर रहेगा और साथ ही इसे प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित करने की योजना है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्विट्टर पर शेयर किया है।

इसके संस्थापक सदस्यों के रूप में भारत, अमेरिका और ब्राजील के साथ ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस सितंबर में भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया गया था, और अब यह तेजी से बढ़ा है। कुल 22 देशों ने GBA में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है।

सम्मेलन के दौरान उद्योग के लिए Global Biofuels Alliance कैसे मददगार साबित होगा, इसपर भी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here