जिम्बाब्वे: चीनी उद्योग पेराई मौसम के लिए तैयार

हरारे : किसानों ने आगामी कटाई के मौसम की तैयारी शुरू कर दी है, जो इसी महीने शुरू होने वाली है। जिम्बाब्वे गन्ना संघ (जेडएसए) विलार्ड ज़िरेवा ने कहा कि, देश में वर्तमान में अल नीनो-प्रेरित सूखे के बावजूद घरेलू और औद्योगिक खपत दोनों के लिए पर्याप्त चीनी आपूर्ति होगी। 2023-24 के लिए फसल, पशुधन और मत्स्य पालन आकलन रिपोर्ट (फसल पूर्व) सीएलएएफए-1 के अनुसार, 2022-23 सीज़न के 79722 से 2023-24 सीजन में 79728 हेक्टेयर के मामूली वृद्धि दर्ज हुई है।चीनी उद्योग आश्वस्त है कि, इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त चीनी उत्पादन होगा।

विलार्ड ज़िरेवा ने कहा, चीनी उद्योग के पास स्थानीय बाजार की घरेलू और औद्योगिक जरूरतों के लिए पर्याप्त से अधिक स्टॉक है।अगले गन्ना पेराई सीजन के अप्रैल के मध्य में फिर से शुरू होने की उम्मीद के साथ, मिल मालिक वर्तमान में चीनी मिलों का रखरखाव कर रहे है। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि, पिछले कृषि सीज़न में हुई अच्छी बारिश के कारण, गन्ने की सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करने वाले प्रमुख बांधों में कम से कम अगले दो सीजन के लिए पर्याप्त पानी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जिम्बाब्वे पिछले कुछ वर्षों से प्रति वर्ष औसतन 400,000 टन चीनी का उत्पादन कर रहा है, जबकि वार्षिक खपत 300,000 टन है, जिससे 100,000 टन का अधिशेष निर्यात किया जाता है। जिम्बाब्वे शुगर एसोसिएशन एक्सपेरिमेंट स्टेशन (जेडएसएईएस) की वरिष्ठ कीटविज्ञानी सुश्री कॉन्सिलिया मुकांगा ने कहा कि, इस वर्ष गन्ना फसल पर किट का संक्रमण का स्तर कम था, क्योंकि किसान अपने खेतों की बारीकी से निगरानी कर रहे थे।मुकांगा ने आगे बताया कि, 2019-20 सीजन में 7.2 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया गया था, इसके बाद 2021- 22 में 5.1 प्रतिशत और 2022-23 में 8.2 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि इस साल नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here