महाराष्ट्र में 110 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई कार्य शुरू हो गया है, और राज्य में पेराई की गति बढ़ रही है। महाराष्ट्र चीनी आयुक्तालय की नवीनतम पेराई रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सीजन 2019-2020 में, 11 दिसंबर 2019 तक, राज्य में 110 चीनी मिलों (62 सहकारी मिलों और 48 निजी मिलों) ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है और 63.04 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है। 9.06 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ 57.14 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।”

महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने राज्य के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से अनुमति मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर गन्ना पेराई सीजन शुरू कर दिया था। राज्यपाल ने 22 नवंबर को आधिकारिक रूप से सीजन शुरू करने की अनुमति दी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, चीनी सीजन 2018-2019 में महाराष्ट्र में कुल 195 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और 951.79 लाख टन गन्ने की पेराई करके 11.26 प्रतिशत की रिकवरी दर के हीसाब से 107.19 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। इस सीजन में, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन कम होने की संभावना है क्योंकि राज्य बाढ़ और सूखे से प्रभावित हुआ है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here