महाराष्ट्र में 147 चीनी मिलों ने शुरू किया पेराई सत्र

महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने इस सीजन में गति पकड़ ली है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर, 2021 तक राज्य में कुल मिलाकर 147 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 73 सहकारी एवं 74 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 138.87 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 122.6 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.83 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 35 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 31.64 लाख टन गन्ना पेराई कर 25.80 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.15 प्रतिशत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here