कोल्हापुर विभाग में 31 चीनी मिलें बंद

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र अंतिम चरण में है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 04 अप्रैल, 2021 तक सोलापुर विभाग में 42 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 31 चीनी मिल बंद हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 108 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

चीनी रिकवरी के मामले में राज्य में कोल्हापुर सबसे आगे है। कोल्हापुर में चीनी रिकवरी 12 प्रतिशत के पास है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 04 मार्च, 2021 तक कोल्हापुर में चीनी रिकवरी 11.99 प्रतिशत है।

इस सीजन कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया। सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 04 मार्च, 2021 तक 42 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 04 अप्रैल, 2021 तक 188 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 972.30 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1017.42 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.46 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here