56 चीनी मिलों ने किया गन्ना पेराई बंद

पुणे: महाराष्ट्र में कई चीनी मिलें अपना गन्ना पेराई बंद कर दी है। अब तक 56 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद कर दिया है। गन्ने की अनुपलब्धता के कारण कई चीनी मिलों ने इस सीजन में भाग नहीं लिया। इस सीजन में राज्य की चीनी मिलों को बाढ़ और सूखे के वजह से मुश्किलों का सामना करना पडा है। जिसके चलते कई चीनी मिलें परेशानी में है।

चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मार्च, 2020 तक 56 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है। जिसमे से 17 औरंगाबाद, 9 अहमदनगर, 9 सोलापर, 5 पुणे, 8 कोल्हापुर, 6 नादेड और 2 अमरावती की चीनी मिलें शामिल है। फ़िलहाल अब तक चीनी मिलों ने 501.05 लाख टन गन्ना पेराई करके के 11.15 प्रतिशत चीनी रिकवरी के हिसाब से 558.49 लाख क्विंटल, यानी लगभग 55.84 लाख टन चीनी उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here