सदाशिवराव मंडलिक मिल चुनाव के लिए 58 नामांकन दाखिल

कोल्हापुर: जिले की लोकनेते सदाशिवराव मंडलिक कागल तालुका सहकारी चीनी मिल के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने अंतिम दिन तक कुल 58 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल हुए। मिल के लिए 21 निदेशक चुने जाने है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 मई 2023 को खत्म हुई। शुक्रवार को अंतिम दिन वर्तमान अध्यक्ष तथा सांसद संजय मंडलिक, बापूसाहेब भोसले – पाटिल, वीरेंद्र मंडलीक, संभाजी मोरे, आनंदा देवडकर, तुकाराम ढोले आदि ने नामांकन दाखिल किये।

उम्मीदवारों की स्क्रूटनी 29 मई 2023 को होगी और आवेदन वापसी की प्रक्रिया 30 मई से 13 जून 2023 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 14 जून 2023 को प्रकाशित की जाएगी। वोटिंग 25 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।वोटों की गिनती 27 जून 2023 को होगी।चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में कागल-राधानगरी के प्रांतीय पदाधिकारी सुशांत बनसोडे काम कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिल के लिए बोरवडे, मुरगुड, मौजे संगांव, सेनापति कापशी और कागल इन पांच विभागों से कुल 15 निदेशक चुने जाने हैं। जबकि बाकी निदेशकों का चयन संस्थान गुट, अनुसूचित जाति-जनजाति समूह, ओबीसी और दो महिला निदेशकों के रूप में किया जाना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here