महाराष्ट्र में 68 चीनी मिलों ने किया पेराई सत्र बंद

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र अंतिम चरम में आ चुकी है। राज्य में अब तक 27 मार्च, 2021 तक 68 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 मार्च, 2021 तक 188 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 951.94 लाख टन गन्ने का पेराई कर 993.79 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.44 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोलापुर विभाग में 33 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 17 चीनी मिल बंद हो चुकी है। नांदेड़ विभाग में 9 चीनी मिलें बंद है। पुणे विभाग में 3 मिले बंद हुई है जबकि अहमदनगर, औरंगाबाद, और अमरावती में प्रत्येक 2 मिलें बंद हो चुकी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here