महाराष्ट्र: गन्ना कटाई मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग

मुंबई : महाराष्ट्र में गन्ना श्रमिकों ने 2020-21 के चीनी सीज़न से अपने वेतन में 400 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की मांग की है। वर्तमान में मजदूरों को 280 रुपये प्रति टन का भुगतान किया जाता है। हर सीजन में, लगभग 6-10 लाख श्रमिक पेराई में हिस्सा लेते हैं। महाराष्ट्र में गन्ना श्रमिक काम की तलाश में पड़ोसी कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यहां तक कि तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में भी जाते हैं।

गन्ना कटर और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (CITU) के उपाध्यक्ष डीएल कराड ने कहा कि, अक्टूबर 2015 में लागू किए गए त्रिपक्षीय समझौते की अवधि समाप्त हो गई है और इसे नए सिरे से लागू करने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गन्ना मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, मौसम की शुरुआत से पहले श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी की जानी चाहिए क्योंकि कोरोना महामारी के कारण श्रमिकों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हुई है। महाराष्ट्र राज्य गन्ना कटाई कामगार वाहतुक संगठन के अध्यक्ष श्रीरंग भांगे ने भी कहा कि, गन्ना मजदूरों को प्रति टन 400 रुपये मजदूरी दी जानी चाहिए। संगठन अगले सप्ताह इस मुद्दे पर सरकार से संपर्क करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here