सांसद ने किया चीनी मिल का दौरा…

बागपत: आगामी पेराई सत्र के चलते सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह रमाला सहकारी चीनी मिल का दौरा किया। उन्होंने चीनी मिल और उत्तम ग्रुप के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और किसानों की मांग को देखते हुए जल्द पेराइ सीजन शुरू करने के निर्देश दिए।

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सांसद सिंह ने टरबाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि 16 अक्टूबर से टरबाइन का संचालन लो आरपीएम पर किया जा रहा है। 27 अक्टूबर को स्टीम ब्लोइंग के साथ टरबाइन का मास्टर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद टरबाइन का संचालन हो जाएग। सांसद सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, पिछले साल की तरह टरबाइन में कोई खराबी न आए। सांसद ने कई और निर्देश चीनी मिल अधिकारियों को दिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here