महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की…

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य में बारिश से पीड़ित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। बेमौसम बारिश से राज्य में लाखोँ हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई है, जिससें किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि, दीवाली से पहले किसानों को राशि का वितरण किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बाढ़ और भारी बारिश पर समीक्षा बैठक करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की।

इस सप्ताह की शुरुआत में, मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों को शीघ्र राहत देने का आश्वासन दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मांग की कि, राज्य सरकार तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करे। भारी बारिश ने महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली और अन्य जिले में गन्ना और अन्य फसलें काफी क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश के कारण गन्ना पेराई भी बाधित हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here