फोर्ब्स की अमीरों के सुची में मुकेश अंबानी दो पायदान निचे खिसक गए…

नई दिल्‍ली: भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की नवीनतम सूची में दो स्थान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें शुक्रवार को पांचवां स्थान मिला था।

सोमवार को शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब पांच फीसदी की गिरावट देखी गई जिसका असर उनकी कुल नेट वर्थ पर पडा है। इससे आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति भी प्रभावित हुई है। फोर्ब्स की रियल टाईम बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ सोमवार को करीब 11 बजे तक 3.7 बिलियन डॉलर घट गई। उनकी कुल संपत्ति अब 74.6 बिलियन है। एलोन मस्क और वॉरेन बफेट उनसे आगे निकल गए हैं। शुक्रवार को फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट के कारण मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी गिरावट आई है, हालांकि वह 96 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पहले स्थान पर अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here